लहरपुर में हिंदू-मुस्लिम एकता दंगल का हुआ आयोजन  | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर ( यूपी ), NIT; ​लहरपुर में हिंदू-मुस्लिम एकता दंगल का हुआ आयोजन  | New India Timesलहरपुर में मोहम्मद हसीन खान के नेतृत्व में तीन दिवसीय भव्य दंगल का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन श्री राजेश वर्मा सांसद सीतापुर ने किया। इस अवसर पर उमा शंकर वर्मा विधायक प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य, रतिभान वर्मा उप जिलाधिकारी लहरपुर, मथुरा राय कोतवाली प्रभारी लहरपुर के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस मौके पर राजेश वर्मा सांसद सीतापुर ने कहा कि दंगल भारतीय परंपरा की पहचान है। हमारे लहरपुर में बहुत ही पुराने समय से हसीन खान के द्वारा दंगल का आयोजन होता रहा है। आज भी हसीन खान इस परंपरा को जीवंत बनाए हैं, इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि दंगल में जीत हार तो लगी रहती है। निश्चित रुप से जब दोनों में कुश्ती होगी तो एक का हारना संभवत है परंतु महत्वपूर्ण बात यह है कि सामने वाले से मुकाबला करना। अंत में सांसद राजेश वर्मा ने हसीन खान को हृदय से इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। आम जनमानस ने हसीन खान को इस दंगल कराने पर धन्यवाद दिया। श्री हसीन खान हर वर्ष एक भव्य दंगल का आयोज अपने पुत्र चांद खां के नाम से इस दंगल का आयोजन कराते हैं।​लहरपुर में हिंदू-मुस्लिम एकता दंगल का हुआ आयोजन  | New India Timesइस कार्यक्रम में कमलेश मेहरोत्रा, अरुण सिंह आचार्य, विपिन अवस्थी, सतीश शर्मा, मोहम्मद हाशिम अंसारी, अभिनाश, समीर पुरी, जेड० आर० रहमानी, गार्गी समेत लहरपुर के पत्रकारों को सम्मानित किया गया, साथ ही जुगल किशोर गोविंद प्रसाद विद्या, मंदिर प्रभात मुन्नू लाल विमला देवी इंटर कॉलेज, हरगोविंद इंटर कॉलेज, आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज, मॉडल पब्लिक स्कूल के प्रबंधकों को सम्मानित किया गया।

इस दंगल का पहला मुकाबला वसंत धाबा नेपाल VS शमशेर सिंह राजस्थान के मध्य हुआ जिसमें वसंत धाबा ने बाजी मारी। उसके बाद गुलाम साबिर पहलवान VS संदीप राणा पहलवान के मध्य मुकाबला हुआ जिसमें गुलाम साबिर की विजय हुई। यह कुश्ती सबसे बड़ी 251600 हुई, उसके बाद बसंत थापा नेपाल VS काला पहलवान राजस्थान बसंत थापा विजय हुई। लेडीस पहलवान राजबाला VS पूजा हिमाचल के मध्य जिसमें राजबाला की विजय, लेडीस पहलवान शारदा हिमाचल VS पूजा हरियाणा के मध्य हुई कुश्ती में बराबरी हुई,। इसके अलावा अंय कई कुश्ती हुई जिसमें पहलवानों ने अपनी जोर आजमाइश की।​लहरपुर में हिंदू-मुस्लिम एकता दंगल का हुआ आयोजन  | New India Timesइस मौके पर मोहम्मद चांद खान, यूनुस खान, अब्दुल कादिर, शानू अंसारी, मोहम्मद रफी अंसारी, मिंटू मंसूरी निवर्तमान सभासद, हसन खान, मोहम्मद सरताज, मोहम्मद आजम, मोहम्मद कय्यूम, समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।

अंत में कार्यक्रम आयोजक मोहम्मद हसीन खान ने आए हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थित सभी पत्रकारों, भारी संख्या में उपस्थित आम जनमानस को धन्यवाद देते हुए कहा कि “एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तो, यह दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तो।”

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.