मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सैफी गोल्डन जुबिली क़ादरिया कॉलेज बुरहानपुर में कालेज की सहायक निदेशक एवं सीनियर समाजसेविका श्रीमती तसनीम मोहम्मद मर्चेंट की पहल पर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ब्यूटी पार्लर का निःशुल्क प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ यहां आयोजित एक कार्यक्रम में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शेख शब्बर भाई साहब जिलेटवाला, प्रतिनिधि अत्तालीम मुम्बई द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी इस तरह के बहुआयामी कौशल का प्रशिक्षण पाकर अपने अपने परिवार एवं समाज की सेवा कर सकते हैं।

क़ादरिया एजुकेशन सोसायटी के सचिव अलहाज शेख अली असगर भाई टाकलीवाला ने कहा कि विद्यार्थी ऐसे प्रशिक्षण के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास कर परिवार एवं महाविद्यालय का नाम रोशन करें। भविष्य में भी महाविद्यालय द्वारा ऐसे रोजगारउन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रीमती वैशाली नवलखे द्वारा ब्यूटी पार्लर का निःशुल्क प्रशिक्षण छात्राओं को दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. हुज़ैफा डीन-कॉमर्स विभाग, बुरहानी कॉलेज मुम्बई, डॉ. युसूफ तालिब, डीन-साइंस विभाग, बुरहानी कॉलेज, मुम्बई, सदस्य- शेख मंसूर सेवक भाई, मोहम्मद अली भाई भट्टीवाला, मोहम्मद भाई मर्चेन्ट, निदेशक-प्रो.एम.एच. सलीम, सहायक निदेशक- श्रीमती तसनीम मर्चेन्ट और डॉ. उस्मान अंसारी, प्रो. मो. इस्माईल बफाती, प्रो. चन्द्रकान्त महाजन, मो. फैजान खान एवं अन्य स्टॉफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
