तीन राज्यों में बनेगी भाजपा की सरकार, जामनेर में मनाया गया जीत का जश्न " मोदी की गारंटी " का लोहा मानने वाले मंत्री 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे ? | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

तीन राज्यों में बनेगी भाजपा की सरकार, जामनेर में मनाया गया जीत का जश्न " मोदी की गारंटी " का लोहा मानने वाले मंत्री 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे ? | New India Times

चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। राजस्थान , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी। तेलंगाना में कांग्रेस ने BRS को हराकर क्लीन स्वीप किया है। भाजपा को गुजरात के बाद सबसे बड़ी जीत मध्य प्रदेश में मिली है। उलटफेर के रिवाज़ में राजस्थान में भाजपा का जितना तय था। हिंदी बेल्ट में कांग्रेस छत्तीसगढ़ बचा नहीं सकी और मध्य प्रदेश में पुराने आंकड़े भी दोहरा नहीं सकी। भाजपा ने चार केंद्रीय मंत्रियों और सात वर्तमान सांसदों को विधानसभा के मैदान में उतारकर मध्य प्रदेश में बंपर जीत दर्ज की है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इसी फार्मूले को महाराष्ट्र में लागू करेगा या नहीं इसके बारे में कुछ ठोस कहा नहीं जा सकता। महाराष्ट्र में भाजपा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 28 सीटे लड़ने पर विचार कर रही है। महाराष्ट्र के कई ऐसे नेता है जो अपने होम पिच पर भाजपा को लोकसभा की कम से कम 10 सीटें आसानी से जितवा सकते हैं।

तीन राज्यों में बनेगी भाजपा की सरकार, जामनेर में मनाया गया जीत का जश्न " मोदी की गारंटी " का लोहा मानने वाले मंत्री 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे ? | New India Times

देवेंद्र फडणवीस , गिरीश महाजन , राधाकृष्ण विखे पाटील , विजय कुमार गावित , चंद्रशेखर बावनकुले , सुधीर मुनगंटीवार , राम शिंदे समेत अन्य चेहरे भविष्य मे ” गारंटेड ” सांसद के तौर पर देखे जा रहे है। अब सवाल यह उठता है कि भाजपा के वर्तमान मंत्री ” मोदी की गारंटी ” का लोहा मानकर लोहे के चने चबाने का साहस रखते हुए लोकसभा के मैदान मे उतरेंगे ? या फिर पार्टी को यह अनुरोध करेंगे की उन्हे मैदान से बाहर रखा जाए और पार्टी जो कोई प्रत्याशी देगी उसको जितवाने की हम गारंटी देते है। चार राज्यों के नतीजों के बाद अब यह बिल्कुल साफ़ हो गया है कि 2024 का चुनाव दो विचारधाराओं के बीच लड़ा जाएगा। महाराष्ट्र पुरोगमी सोच रखने वाला राज्य है यहां की 48 सीटों पर लड़ना और बेहतर तरीके से जीत हासिल करना भाजपा के लिए इतना आसान नहीं होगा।
मतदाता पंजीकरण जारी – आज तीन दिसंबर वैश्विक विकलांग दिवस के अवसर पर जामनेर तहसील कार्यालय में दिव्यांग मतदाता पंजीकरण शिबीर का आयोजन किया गया। विश्वशांति संस्था और राजस्व प्रशासन के तत्वावधान में मतदाता पंजीकरण अधिकारी श्रीमती अर्चना मोरे ने विकलांगों को वोटिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म वितरित किए मौके पर तहसीलदार नानासाहब आगले उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.