मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सेवा सदन महाविद्यालय बुरहानपुर के उर्दू विभाग अध्यक्ष एवं उर्दू रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर एसएम शकील इन दिनों डॉक्टर साजिद अली कादरी एवं डॉ अतीक अहमद कुरैशी के हमराह नागपुर और कामटी के दौरे पर हैं। आज सभी ने महाराष्ट्र स्टेट के जाने-माने लेखक, शायर एवं उर्दू साहित्य के प्रखर हस्ताक्षर डॉ. शरफ़उद्दीन साहिल से नागपुर में भेंट की। उसके बाद सभी मेहमानों ने डॉक्टर शरफुद्दीन साहिल की रहनुमाई में नागपुर की ताज नगरी स्थित आध्यात्मिक हस्ती हज़रत बाबा ताज उद्दीन RA के आस्ताने पर हाज़री दी और आस्ताने का फैज़ हासिल किया। जहां हज़रत बाबा ताज उद्दीन ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष प्यारे भाई और ट्रस्टी मोहम्मद इमरान ने सभी सम्मान व स्वागत किया गया और दरगाह की ज़ियारत के साथ संचालित गतिविधियों से अवगत कराया।
