75 वें एनसीसी दिवस पर एनसीसी अधिकारियों को किया गया सम्मानित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

75 वें एनसीसी दिवस पर एनसीसी अधिकारियों को किया गया सम्मानित | New India Times

75 वें एनसीसी दिवस के अवसर पर रविवार 26 नवंबर 2023 को क़ादरिया कॉलेज बुरहानपुर में एक समारोह का आयोजन बोहरा समाज की हर दिल अज़ीज़ शख्सियत मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला के मुख्य अतिथि में किया गया। मुख्य अतिथि श्री मुलायम वाला ने प्रोटोकाल के अनुसार ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली एवं विभिन्न स्कूलों से आए एनसीसी दल का निरीक्षण किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने कहा कि 75 वर्षों में एनसीसी संगठन युवाओं के बीच एकता और अनुशासन का प्रतीक बनकर उभरा है। मैं एनसीसी परिवार को उनकी असीम उपलब्धियों के शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

75 वें एनसीसी दिवस के मौके पर राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा (भारत) एमपी की बुरहानपुर इकाई द्वारा एनसीसी प्रथम आफिसर श्री संतोष सिंह ठाकुर, सेकंड आफिसर तफजील जुनैद मुफ़्ती (शायर तफ्जील ताबिश) एवं सेकंड आफिसर अतुल चवरे का राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा (भारत) मध्यप्रदेश के महासचिव एवं प्रदेश संगठक प्रभारी मुल्ला तफ्फजूल हुसैन मुलायमवाला एवं जिलाध्यक्ष श्री बनवारी मेटकरी द्वारा शॉल ओर सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट सुशील माहेश्वरी, लेफ्टिनेंट रुचिका मिश्रा, सेकंड ऑफिसर्स मोहम्मद अनीस,लतीफ़ तड़वी,नरेंद्र शिंदे, केआर टेकर श्रीमती रिया ठाकुर, श्रीमती ममता शर्मा,श्री अभिजीत सहित एनसीसी आफिसर एवं एनसीसी के छात्र छात्राएं राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा (भारत) जिला बुरहानपुर इकाई के शकील खान, अरमान खान, संजय वारूडे, शेख रईस, फैसला शेख उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन तफजील जुनैद मुफ्ती (तफज़ील ताबिश) ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article