संत हिरदाराम नगर की 12 वर्षीय खिलाड़ी तनीषा आसनानी ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

संत हिरदाराम नगर की 12 वर्षीय खिलाड़ी तनीषा आसनानी ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक | New India Times

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में गत दिनाँक 25 नवंबर से 26 नवंबर तक वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें संतनगर के आयरन क्रश जिम की उभरती हुई खिलाड़ी तनीषा आसनानी ने 59 किलोग्राम भारवर्ग (यूथ) में 100 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक प्राप्त किया, तनीषा प्रतियोगिता की सबसे कम उम्र की प्रतिभागी थी। पिछले माह इन्होंने इंदौर में आयोजित खेलो एम. पी. गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।

संत हिरदाराम नगर की 12 वर्षीय खिलाड़ी तनीषा आसनानी ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक | New India Times

तनीषा के पिता राष्ट्रीय पदक विजेता वेट लिफ्टर श्री जितेंद्र आसनानी भोपाल रेल मंडल के परिचालन विभाग में बतौर वरिष्ठ पैसेंजर ट्रेन मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं। तनीषा की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री निरीश राजपूत एवम खेलकूद संघ के पदाधिकारियों ने बधाई एवम शुभकामनाएं दी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article