इदरीस मंसूरी,अशोकनगर (मप्र), NIT:

मुंगावली रेलवे स्टेशन पर एक महिला के साथ गैंग रेप का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां अपने पति के साथ बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रही महिला के साथ दो लोगों ने खुद को जीआरपी अधिकारी बताकर उस महिला के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। दरअसल देखा जाये तो पूरा मामला मुंगावली रेलवे स्टेशन का है जहां चंदेरी क्षेत्र की रहने वाली 30 वर्षीय एक महिला अपने पति के साथ शुक्रवार की रात करीब 11 बजे जयपुर जाने के लिए मुंगावली रेलवे स्टेशन पहुंची थी लेकिन इस दौरान भोपाल जोधपुर ट्रेन जा चुकी थी जिसके बाद दूसरी ट्रेन के इंतजार में महिला और उसका पति स्टेशन पर ही रुक गए। इस दौरान रात के 11 बजे के आसपास दो अज्ञात लोगों ने महिला के पास जाकर उस से पूछताछ शुरू कर दी कि कहाँ जा रहे हो और वहीं रुके रहे इसी बीच आरोपियों ने खुद को जीआरपी वाला बताकर टिकिट मांगा जिस पर पति ने ट्रेन आने पर टिकिट लेने की बात कही तभी एक युवक ने पति को चांटा मार दिया। और बड़े साहब के पास ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए। कुछ ही देर बाद पति के पास ले जाने की बात बोलकर दूसरा आरोपी महिला को प्लेटफार्म एक के बाहर झाड़ियों में ले गए और दोनों ने मिलकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि महिला और उसका पति जयपुर में मजदूरी का काम करते हैं और दीपावली मनाने अपने गांव आये थे और फिर मतदान करने रुक गए थे और जयपुर जाने के लिए रात में रेलवे स्टेशन पहुंचे जीआरपी पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला ने बताया कि स्टेशन पर ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी और जब दूसरा आरोपी बलात्कार कर रहा था तभी वहां एक बाइक पहुंची जिस की लाइट के उजाला देखकर दोनों आरोपी महिला को छोड़ कर फरार हो गए। जिस के बाद महिला ने डायल 100 और स्टेशन पर शिकायत की जिस के बाद अशोक नगर से मुंगावली पहुंची जीआरपी टीम ने फिलहाल महिला की शिकायत पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जाँच की जा रही है।
