सागर अग्रवाल बने जेसीआई पायोनियर के नवीन अध्यक्ष | New India Times

इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

सागर अग्रवाल बने जेसीआई पायोनियर के नवीन अध्यक्ष | New India Times

विगत दिवस जेसीआई गुना पायोनियर की चतुर्थ साधारण सभा का आयोजन एक निजी होटल में हुआ। सभा का प्रारंभ परंपरागत रूप से जेसी आस्थाओं के वाचन के साथ किया गया। वर्तमान अध्यक्ष जैसी मयंक अग्रेस द्वारा अपने-अपने कार्य क्षेत्र में शानदार कार्य करने के लिए विभिन्न कोऑर्डिनेटर को सम्मानित किया गया। जिसमें जैसी सप्ताह के सफल आयोजन के लिए जेसी चित्रांक अग्रवाल, जैसी निकित जैन एवं जैसी सुमित मथुरिया को सम्मानित किया गया। नीड ब्लड कॉल जैसीस के लिए जैसी सुमित अग्रवाल को, जैसी यश तायल को बर्थडे कोऑर्डिनेटर के लिए, जैसी अभिषेक अग्रवाल को एनिवर्सरी कोऑर्डिनेटर के क्षेत्र में शानदार कार्य के लिए सम्मानित किया। जैसी पुष्पेंद्र श्रीवास्तव जी को एनएलटीएस एग्जाम के सफल संचालन के लिए सम्मानित किया गया साथ ही पूरे सदन द्वारा जैसी डॉ विकास सोनी को प्रोविजनल जॉन ट्रेनर के रूप में चयनित होने पर मलार्पण कर सम्मानित किया गया।

इसके बाद चुनाव अधिकारी जैसी वैभव टांटीया द्वारा जॉन की तर्ज पर चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें कैंडिडेट प्लेटफार्म एवं कोकस के बारे में बताया गया। चुनाव अधिकारी द्वारा जेसी सागर अग्रवाल को वर्ष 2024 के लिए सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया गया। जैसी सागर अग्रवाल द्वारा आगामी वर्ष के लिए अपने विचार व्यक्त किए एवं संस्था को नया आयाम छूने का भरोसा दिलाया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा आगामी वर्ष के लिए सचिव पद पर जैसी यश तायल को चुना। साथ ही सदन ने सर्वसम्मति से जेसी नितिन शर्मा को जेसीआई पायोनियर क्रिकेट टीम का अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष, मेंटोर, फाउंडर मेंबर एवम सदस्य उपस्थित रहे, अंत में आभार जैसी अंशुल तायल द्वारा दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.