बिम्ट्स कालेज में ईएलसी क्लब द्वारा मतदाता जागरूकता सभा का हुआ आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बिम्ट्स कालेज में ईएलसी क्लब द्वारा मतदाता जागरूकता सभा का हुआ आयोजन | New India Times

प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेस बुरहानपुर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय ई.एल.सी.क्लब की स्थापना की गई । जिसमें महाविद्यालय में नोडल अधिकारी एवं छात्र-छात्रा कैम्पस एम्बेसेडर की नियुक्ति की गई। जिसमें नोडल अधिकारी श्री मुकेश पाटील एवं कु.सोनाली चौधरी को नियुक्त किया एवं कैम्पस एम्बेसेडर के रूप में छात्र भुषण महाजन बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष एवं कु.दिव्या कोली बी.एस.सी.(एम.बी.) द्वितीय वर्ष को नियुक्त किया गया। आगामी माह में सम्पन्न होने वाले विधान सभा चुनाव देखते हुए मतदान की प्रतिशतता बढ़ाने हेतु जन जागरूकता अभियान प्रारंभ है।

बिम्ट्स कालेज में ईएलसी क्लब द्वारा मतदाता जागरूकता सभा का हुआ आयोजन | New India Times

दिनांक 12 अक्टुबर 2023 को मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्राचार्य सैय्यद आसिफ अली एवं ई.एल.सी.क्लब के नोडल अधिकारी मुकेश पाटील ने विद्यार्थीयों को एक सभा के माध्यम संदेश दिया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत 85 से अधिक होना चाहिए। इसके लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी मतदान का अधिकार प्राप्त विद्यार्थीयों को अपने मत का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना है साथ ही अपने परिवार के सदस्यों माता-पिता और घर के बड़े बुजुर्गों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करना है।

सभी विद्यार्थीयों से कहा कि जहां वे निवास करते हैं उस वार्ड के लोगों से मिलकर खासकर ऐसे बुजुर्ग जो वोट डालने नहीं जाते, उन्हें अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें और उन्हें उनके एक वोट के महत्व के विषय में समझाऐं। महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता हेतु गठित ई.एल.सी. क्लब के माध्यम से किए जाने प्रयासों के लिए संस्था अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री अनिल जैन, सचिव श्री अमित मिश्रा, प्राचार्य सैय्यद आसिफ अली, प्रशासनिक अधिकारी श्री विशाल गोजरे, डॉ. जैनुद्दीन अली, डॉ. शीतल पाटीदार, हर्षल महाजन, मुकेश पाटील, सोनाली चौधरी, राकेश ओनकर एवं समस्त स्टॉफ ने उत्साहवर्धन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.