नशे का व्यापार मानवता के प्रति अक्षम्य अपराध है: डॉ मनोज अग्रवाल | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नशे का व्यापार मानवता के प्रति अक्षम्य अपराध है: डॉ मनोज अग्रवाल | New India Times

बुरहानपुर सामाजिक न्याय विभाग के निर्देशानुसार सर्व सेवा संकल्प समिति द्वारा संचालित साईं नशा मुक्ति केंद्र द्वारा जिले में 2 अक्तूबर से ८ अक्तूबर तक मध निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

नशे का व्यापार मानवता के प्रति अक्षम्य अपराध है: डॉ मनोज अग्रवाल | New India Times

जिसके तहत स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता का कार्यक्रम किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में नशे पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अवलोकन सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकों व उपस्थित जनमानस ने किया एवं सभी ने उसकी सराहना की। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि पाश्चात्य संस्कृति की नकल में हमारा युवा नशे के मोह जाल में फंसता जा रहा है जिससे भावी पीढ़ी का पतन हो रहा है, देशभर में प्रतिदिन 4000 लोगों की धूम्रपान से मौत हो रही है इनमें 400 लोग वे होते हैं जो उनके निकट रहते हैं। नशे से छुटकारा दृढ़ इच्छाशक्ति से ही मुमकिन है।

नशे का व्यापार मानवता के प्रति अक्षम्य अपराध है: डॉ मनोज अग्रवाल | New India Times

इस अवसर पर लोनी के पूर्व सरपंच व समाजसेवी मनोज महाजन ने बताया कि समाज में नशीले पदार्थों के लुभावने विज्ञापन टीवी, फिल्म के माध्यम से जनमानस को परोसे जा रहे हैं जिसकी वजह से युवा उनकी तरफ आकर्षित होता है और गुमराह होता है इन चीजों से हमें बचना चाहिए।

विनायक पाटिल ने नशे के दुष्प्रभाव की, किस प्रकार इससे सामाजिक, आर्थिक व पारिवारिक हानि होती है। कार्यक्रम में सभी उपस्थित बच्चों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, स्टॉफ व बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.