पेटलावद के बरबेट संकुल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

पेटलावद के बरबेट संकुल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित | New India Times

कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेखा राठौर के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद अनिल कुमार राठौर के मार्गदर्शन में स्वीप नोडल अधिकारी रेखा गिरि द्वारा अपनी टीम के साथ मतदाता जागरूकता हेतु बरबेट संकुल विकासखण्ड पेटलावद में दिव्यांग एवं 80 प्लस मतदातों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में 11 दिव्यांग मतदाताओं एवं 30 सामान्य मतदाताओं ने भाग लिया। इन मतदाताओं को ईवीएम मशीन द्वारा मतदान भी करवाया गया।

पेटलावद के बरबेट संकुल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित | New India Times

बच्चों के द्वारा लघु नाटिका एवं मतदाता जागरूकता हेतु लोकगीत प्रस्तुत किये गए। सकरी भेरू गरवाल उम्र 108 वर्ष और नानूलाल पाटीदार उम्र 90 वर्ष ने मतदान में भाग लिया। अंत में सभी को स्वल्पाहार करवाया गया। जिला स्वीप नोडल अधिकारी ज्ञानेन्द्र ओझा ने कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर बरवेट एवं बावड़ी के समस्त बीएलओ भी उपस्थित थे।

By nit