शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज ने शिक्षक राजेंद्र पाटील का किया सम्मान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

05 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर गुर्जर समाज बंधुओं द्वारा बुरहानपुर में गरिमामयी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षक श्री राजेंद्र माधवराव पाटील का पारंपरिक रूप से स्वागत एवं सम्मान किया।

फूल-माला और श्रीफल भेंट कर किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान गुर्जर समाज मंडल के जिला अध्यक्ष विनायक पाटील एवं समाज के पदाधिकारियों ने शिक्षक राजेंद्र माधवराव पाटील को पुष्पमाला पहनाकर तथा श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

शिक्षा के महत्व पर रखे विचार

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा देने के साथ ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करते हैं। शिक्षक का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सम्मान समारोह में गुर्जर समाज मंडल बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष विनायक पाटील, देविदास चौधरी, मुरलीधर महाजन, संतोष महाजन, निलेश चौधरी, संकेत महाजन सहित उपभोक्ता अधिकार संगठन जिला बुरहानपुर की कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष प्रीतम महाजन, पदाधिकारी अजय बारी तथा समाज के अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.