10 वर्ष पूरे होने पर राजा टूरिस्ट एंड ट्रैवल्स की ग्रैंड ओपनिंग, मां के हाथों हुआ शुभारंभ | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

10 वर्ष पूरे होने पर राजा टूरिस्ट एंड ट्रैवल्स की ग्रैंड ओपनिंग, मां के हाथों हुआ शुभारंभ | New India Times

राजा टूरिस्ट एंड ट्रैवल्स के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को छोटी रेलवे स्टेशन रोड, जलालनगर स्थित प्रतिष्ठान में ग्रैंड ओपनिंग समारोह का भव्य आयोजन किया गया। रिनोवेशन के बाद प्रतिष्ठान का शुभारंभ संचालक मोहम्मद खालिद अहमद अत्तरी ने अपनी मां के हाथों फीता कटवाकर कराया।
समारोह में बड़ी संख्या में पार्टनर्स और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर खालिद अहमद अत्तरी ने बताया कि राजा टूरिस्ट एंड ट्रैवल्स पिछले 10 वर्षों से यात्रियों को हज, उमरा और बगदाद शरीफ की यात्रा के लिए विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संस्था का नेटवर्क 26 जिलों में फैला हुआ है।
उन्होंने कहा कि ग्राहकों की जरूरत और बजट के अनुसार कम से लेकर अधिक कीमत तक विभिन्न प्रकार के यात्रा पैकेज उपलब्ध कराए जाते हैं। ग्रैंड ओपनिंग कार्यक्रम में बाहर से आए पार्टनर्स को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
खालिद अहमद अत्तरी ने कहा कि 10 वर्षों के सफर में प्रतिष्ठान की सेवाओं को लेकर किसी ग्राहक की शिकायत सामने नहीं आई है। उन्होंने इसे संस्था की कार्यप्रणाली और ग्राहकों के विश्वास की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के सफल 10 वर्ष पूरे होने पर संचालक को शुभकामनाएं दीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.