चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश | New India Times

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने रविवार को चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पोलियो बूथ का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया के अधीक्षक डॉ. भरत सिंह मौजूद रहे।
सीएमओ ने पीएचसी खजुरिया, पीएचसी संपूर्णानगर, पीएचसी त्रिकोलिया और पीएचसी बिसेनपुरी का निरीक्षण किया। खजुरिया में उन्होंने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की व्यवस्थाओं के साथ भारत-नेपाल सीमा पर बनाए गए पोलियो बूथ का भी जायजा लिया।

चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश | New India Times

उन्होंने स्वास्थ्य मेलों में आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, विभिन्न जांचों, दवाओं और चिकित्सकीय परामर्श की जानकारी ली। सीएमओ ने निर्देश दिए कि आरोग्य मेलों का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचे और मरीजों को केंद्र पर ही आवश्यक जांच, उचित परामर्श तथा दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं।
बरसात और संभावित बाढ़ को देखते हुए साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों के परिसर में जलभराव न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी रखी जाएं, ताकि आपदा के दौरान भी स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रह सकें।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पोलियो बूथ के निरीक्षण के दौरान डॉ. गुप्ता ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर और विकलांगता पैदा करने वाली बीमारी से बचाने का प्रभावी माध्यम है। सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही अधिक होने के कारण सीमा पर बनाए गए पोलियो बूथ पोलियो से सुरक्षा और देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.