जन्माष्टमी के बाद गौली युवा संगठन ने संभाली कमान, श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जन्माष्टमी के बाद गौली युवा संगठन ने संभाली कमान, श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान | New India Times

जुन्नारदेव के अंतर्गत विशाला पहली पायरी स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में यदुवंशी समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर आयोजित भव्य समारोह और विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

धार्मिक अनुष्ठान और उत्सव संपन्न होने के बाद रविवार को गौली युवा संगठन के युवाओं ने सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।

उत्सव के दौरान एकत्र हुए कचरे और अन्य अवशेषों को हटाने के लिए युवाओं की टोली ने स्वयं हाथों में झाड़ू थामी और पूरे परिसर की साफ-सफाई की। युवाओं ने परिसर के विभिन्न हिस्सों से कचरा एकत्र कर उसे व्यवस्थित तरीके से हटाया, जिससे मंदिर परिसर पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित हो गया।

गौली युवा संगठन की इस पहल की स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने सराहना की। संगठन के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के बाद स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। स्वच्छ और सुंदर धार्मिक स्थल बनाए रखना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.