इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

अल्ट्राटेक कंस्ट्रक्शन अवार्ड 2022-23 के अन्तर्गत ड्रीम होम अवार्ड द्वारा ग्वालियर में संभागीय आयोजित अवार्ड प्रतियोगिता में ए.एस. कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डर गुना के इंजी. शुभम जैन और इंजी. अंशुल श्रीवास्तव को प्रथम व द्वितीय पुरुष्कार से गुना – अशोकनगर ज़ोन में सम्मानित किया गया।
उन्होंने इसका पूर्ण श्रेय अपने उन सभी ग्राहकों को दिया है, जिनके कारण उन्हें यह सुनहरा अवसर उनके मकान बनाकर प्राप्त हुआ है व ए.एस कंस्ट्रक्शन की पूरी टीम ने हर उस शख्स को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने हर बार उन्हें प्रोत्साहित किया है जिसमें उनके माता पिता, गुरुजन और सभी मार्गदर्शक शामिल हैं साथ ही अल्ट्राटेक कंपनी व उनके इंजीनियर नीरज विजयवर्गीय का भी पूरी ए.एस कंस्ट्रक्शन की टीम ने इस अवार्ड के लिए आभार माना और बताया कि हमारा आगे भी यही प्रयास होगा कि हम शहर को कुछ ख़ास दे पाएँ जिससे ग्राहकों का अटूट विश्वास सदैव ए.एस कंस्ट्रक्शन के साथ बना रहे।
