सिलम पुरा वार्ड में विधायक फंड से दो ट्यूबवेल का युवा नेता हर्षित सिंह ठाकुर ने किया भूमिपूजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सिलम पुरा वार्ड में विधायक फंड से दो ट्यूबवेल का युवा नेता हर्षित सिंह ठाकुर ने किया भूमिपूजन | New India Times

वार्ड क्रमांक 4 सिलमपुरा में विधायक निधि से हुए ट्यूबवेल से वार्ड में जल संकट खत्म हुआ। सिलमपुरा क्षेत्र बड़ा होने के चलते बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया ने विधायक निधि से उक्त वार्ड में दो ट्यूबवेल करवाए। वार्ड में गुरुवार को हुए ट्यूबवेल में 4 इंच पानी लगा जिससे क्षेत्र वासियों के चेहरे पर खुशी की लहर दिखाई दी। शुक्रवार को भी एक और ट्यूबवेल के कार्य का भूमि पूजन किया गया। सिलमपुरा वार्ड शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी कार्यवाहक ज़िला अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि हर्षित ठाकुर ने विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह की विधायक निधि से हो रहे ट्यूबवेल के कार्य का भूमिपूजन किया। वार्ड वासियों ने ठाकुर परिवार का धन्यवाद देते हुए कहा कई वर्षों से पानी का संकट हमारे वार्ड में था। मगर अब ट्यूबवेल होने के कारण वार्ड में पानी की समस्या नहीं होगी। यह कहते हुए वार्ड वासियों ने विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह का धन्यवाद किया। हर्षित ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा की बुरहानपुर शहर में लगभग 52 लाख की लागत से जिस वार्ड में पानी की समस्या है उन वार्डों में ट्यूबवेल किए जाएंगे। जिस कारण शहर में पीने का पानी का जल संकट खत्म होगा। ट्यूबवेल के कार्य का भूमिपूजन विधिवत पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सिलमपुर के समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.