मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एकता नगर श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा तरुण दीप साहित्यिक मंच हिंदी सप्ताह के अंतर्गत कवि सम्मेलन का आयोजन श्री प्रकाश खेरनार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कवि सम्मेलन का आगाज़ प्रकाश खैरनार बुलडोजर जी, जयप्रकाश श्रीवास्तव अलबेला जी, एरिक साइमन विद्रोही जी, शेख सलीम भाई, श्री ओम यादव जी, अनिल पाटिल अन्नु, संजीव तोरानी सलोना जी कवियों द्वारा किया गया। देर रात तक कवियों ने हास्य, व्यंग्य, वीर व करुणा रस से समां बांधे रखा। संचालन श्रीओम यादव व आभार एरिक साइमन ने माना।
