अबरार अहमद खान/इरफान अंसारी, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के उज्जैन में उस वक्त आक्रोश का माहौल पैदा हो गया जब कांग्रेसी नेता विक्की यादव ने सूरेह यासीन के साथ अपना फोटो छपवा कर बंटवा दिया।
ऐसे में तोपखाना व्यापारियों ने महाकाल थाने पहूँचकर विक्की यादव पर एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की।

तोपखाना व्यापारी एशोसिएशन के फारूक पहलवान ने शिकायत में विक्की यादव द्वारा कुरआन के पवित्र श्लोक का राजनीति में उपयोग करने पर आपत्ति जताई है। फरूक पहलवान ने शिकायत करते हुए कहा कि विक्की यादव द्वारा मुस्लिम समाज की भावनाओं को आहत किया गया है। हमें पवित्र कुरआन की आयत का राजनीति में प्रयोग पर गहरी आपत्ति है। राजनीति के लिए किसी भी नेता को हम पवित्र कुरआन का अपमान करने पर बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेंगे। फारूक पहलवान ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोटमोहल्ला छेत्र में मुस्लिम महिलाओं को राखी के त्यौहार के दिन सूरेह यासीन के साथ 500 रुपये बांटे गए हैं। फारूक पहलवान ने कहा कि अगर दो दिनों में कार्यवाही नही की तो हम माननीय न्यायालय में जांएगे।
व्यापारी एशोसिएशन सभी धर्मों का सम्मान करता है अगर कोई भी नेता ऐसीं शर्मनाक हरकत दूसरे धर्म के साथ भी करेगा तो हम उसका विरोध करेंगे।
क़ुरआन पाक अल्लाह की एक ऐसी पाकीज़ा किताब है जो दुनिया के तमाम इंसानों के लिए ईश्वरीय संविधान हो कर जीवन व्यवस्था है। इस पवित्र ईश्वरीय संदेश का राजनीतिक स्वार्थों के लिऐ उपयोग किया जाना उचित नहीं है। इसे प्रचलित राजनीति में मुस्लिम समाज को प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रेषित किए जाने से इस पर दूसरे दलों की ओर से कोई मुखालिफ टिप्पणी किये जाने की आशंका को नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता।
अतः इस पवित्र ईश्वरीय संदेश का राजनीतिक स्वार्थों के लिए उपयोग कर सोशल मीडिया पर इसे प्रसारित करवाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी तौर पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाए। वहीं व्यापारी एशोसिएशन ने एसपी सचिन शर्मा से चर्चा की। उन्हों ने दो दिन के अन्दर जाँच करके एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया है।
