क्रॉस फंक्शनल की बैठक पुलिस कार्यालय झाबुआ में की गई आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

क्रॉस फंक्शनल की बैठक पुलिस कार्यालय झाबुआ में की गई आयोजित | New India Times

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के अन्तर्गत चुनाव प्रक्रिया में कार्यरत विभिन्न विभाग जिनमें वन विभाग, आबकारी विभाग, वाणिज्य कर विभाग, आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट संबंधी दिशा-निर्देश, लॉ इनफोर्समेंट तथा इंटेलिजेंस संबंधी क्रॉस फंक्शनल के संबंध में क्रॉस फंक्शनल की बैठक जिला पुलिस कार्यालय झाबुआ में आयोजित की गई।

बैठक के दौरान आदर्श आचार संहिता में दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन किए एवं करवाए जाने के संबंध में चर्चा की गई। आबकारी विभाग द्वारा समय-समय पर मदिरा भंडारण एवं वितरण की मॉनिटरिंग एवं चैकिंग किए जाने के निर्देश दिए गए। वन मंडलाधिकारी झाबुआ को वन विभाग के चैकिंग पाईन्ट पर सतत निगाह रखी जाने हेतु अवगत करवाया गया। वाणिज्य कर विभाग को अवैध संदेहास्पद माल के परिवहन आदि पर निगाह रखे जाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही अवैध शराब, अवैध हथियार, मादक पदार्थ एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगाह रखें जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित हो सके।

बैठक में कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, वन मंडलाधिकारी झाबुआ हरे सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे, जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया एवं सहायक वाणिज्य कर अधिकारी रंजीत परमार उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article