माहवारी सुलभ सुविधाओं को मज़बूत करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण किया गया आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

माहवारी सुलभ सुविधाओं को मज़बूत करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण किया गया आयोजित | New India Times

झाबुआ जिले में आंगनवाड़ी केन्द्रों पर जल एवं स्वच्छता व्यवस्था तथा मिशन महिमा कार्यक्रम अंतर्गत माहवारी सुलभ सुविधाओं को मजबूत करने के लिए आईसीडीएस सुपरवाइज़र्स एवं सीडीपीओ का एक दिन का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर ने कार्यक्रम में आईसीडीएस पर्यवेक्षकों, सीडीपीओ को संबोधित किया। कार्यक्रम में सीईओ ज़िला पंचायत, ज़िला परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास उपस्थित थे। प्रशिक्षण यूनिसेफ एवं अनइनहीबिटेड संस्था की तकनिकी सहायता से की गई।

कलेक्टर ने संबोधन में सभी आईसीडीएस पर्यवेक्षकों और सीडीपीओ को क्षेत्र भ्रमण करने और कुपोषण के मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि कुपोषण को कम करने के लिए बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार के काम के साथ-साथ उन्हें आंगनवाड़ियों में मासिक धर्म स्वास्थ्य और वाश पर भी ध्यान देना चाहिए। ये भी उनके काम का ही हिस्सा है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में मिशन महिमा कार्यक्रम फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं की माहवारी एवं वाश मुद्दे पर क्षमता निर्माण और सामुदायिक महिलाओं और किशोरियों की जागरूकता सृजन पर काम कर रहा है जिससे महिला एवं किशोरी बालिका खुद से जागरूक हो कि उससे माहवारी स्वास्थ की देखभाल के लिए माहवारी का प्रबंधन कैसे करना चाहिए। प्रशिक्षण के अंत में कार्य योजना भी प्रतिभागियों के साथ साझा की जाती है ताकि वे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तक सीख का प्रसार कर सकें।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर, महिला बाल विकास अधिकारी, यूनिसेफ से वाश स्पेशलिस्ट एवं बड़ी संख्या में आईसीडीएस पर्यवेक्षक व सीडीपीओ उपस्थित थे ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.