जिले में परम्परागत तरीके के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

जिले में परम्परागत तरीके के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व | New India Times

ज़िले भर में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व पारम्परिक रीति-रिवाजों के अनुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी और उनका मुंह मीठा कराया। भाईयों ने भी नेक के तौर पर अपनी बहनों को पैसे व गिफ्ट आइटम दिये और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है, सारी उम्र हमें संग जीना है। जी हां, भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व पर आईपीएस आंचल चौहान ने अपने भाई बलवान चौहान की कलाई पर राखी बांधी। उन्हें रोली-चावल का तिलक किया और उनकी लम्बी आयु होने की कामना की। वहीं भाईयों ने भी बहनों को अपनी हैसियत के अनुसार पैसे दिये और उनकी रक्षा करने का वचन दिया। कुछ भाईयों ने अपनी बहनों को चॉकलेट व अन्य गिफ्ट आइटम भेंट किये। वहीं इस दिन को यादगार बनाने के लिए कुछ भाई ऐसे भी थे, जिन्होंने अपनी बहनों को मोबाइल देकर रक्षाबंधन को सेलीब्रेट किया। आईपीएस आंचल चौहान ने अपने भाई बलवान चौहान को राखी बांधी और उनका मुंह मीठा कराकर उनकी लंबी आयु होने की कामना की। राखियां खरीदने के लिए दुकानों पर बहनों की भीड़ लगी रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.