आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (AWWA) सशस्त्र बल की महिलाओं को विभिन्न तरीकों से सशक्त बनाने में निभा रही है महत्वपूर्ण भूमिका | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (AWWA) सशस्त्र बल की महिलाओं को विभिन्न तरीकों से सशक्त बनाने में निभा रही है महत्वपूर्ण भूमिका | New India Times

AWWA सप्ताह हर साल अगस्त के महीने में मनाया जाता है और इस साल यह 20 – 23 अगस्त 2023 के बीच मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी के रूप में और अच्छे स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान को ध्यान में रखते हुए, मथुरा में एक ‘वेल वुमन मेडिकल कैंप’ आयोजित किया गया था, जहां विभिन्न प्रकार की स्क्रीनिंग सहित व्यापक चिकित्सा और निवारक जांच की व्यापक सुविधाएं थीं। एस कैम्प में कैंसर और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

इसके अलावा, परिवारों को खुद को शारीरिक रूप से सक्रिय रखने के लिए विभिन्न तरीकों से परिचित कराने के लिए एक ‘स्वास्थ्य और फिटनेस महोत्सव’ 20 अगस्त 2023 को आयोजित किया गया था। इसमें योग, आत्मरक्षा के लिए कराटे, स्केटिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, जिमनास्टिक तथा प्रचलित और प्रसिद्ध नृत्य शैली ‘ज़ुम्बा’ शामिल थी। इस उत्सव में 400 से अधिक परिवारों ने भाग लिया और इसे बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली। महोत्सव में बाजरे के उपयोग से स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए एक बाज़ार कियॉस्क भी स्थापित किया गया था।

परिवारों के बीच आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए, ‘नारी सशक्तिकरण’ या ‘आत्मनिर्भरता’ 22 अगस्त 2023 को आयोजित की गई गतिविधियों का अंतर्निहित विषय था। गतिविधियों में भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधियों द्वारा महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए आसान ऋण और सरकारी योजनाओं के प्रावधान पर बातचीत शामिल थी। सशस्त्र बल की पाँच महिलाएँ, जो उभरती हुई उद्यमी हैं, ने उपस्थित सभी परिवारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरक वार्ताएँ दीं।

सम्मान के प्रतीक के रूप में, 23 अगस्त 2023 को एक भव्य समारोह में श्रीमती रीता मित्रा, जोनल अध्यक्ष AWWA द्वारा 28 वीर नारियों को सम्मानित करके कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन हुआ।
इस अवसर पर बोलते हुए, श्रीमती रीता मित्रा ने कहा कि नारी सशक्तिकरण कि दिशा में सार्थक कल्याणकारी गतिविधियाँ सभी AWWA गतिविधियों का फ़ोकस और आधारशीला बनी हुई हैं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में सशक्त महिलाओं द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article