इन्दौर - अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढों को भरने का काम हुआ शुरू | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, जिया उल हक कादरी, झाबुआ (मप्र), NIT:

इन्दौर - अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढों को भरने का काम हुआ शुरू | New India Times

सरदारपुर इन्दौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढे होने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी।

राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने गड्डों को भरने का काम शुरू कर दिया है, जिससे अब इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

ग्रामीण बोले लगा रहता है हादसों का डर

फूलक्गावड़ी, भैरोंचौकी, खरेली, हतोद आदि गांवों ग्रामीणों ने कहा कि ख़राब सड़क से हमेशा हादसों का डर बना रहता है।
ग्रामीण धीरज नामदेव, वीरेन्द्र शर्मा, दीपक डामोर ने बताया कि प्रतिदिन इसी सड़क से आना जाना करते हैं।

जिससे हमारे वाहनों में टूट-फूट होती रहती है।

गड्ढे भर रहे हैं, सड़क की जल्द मरम्मत पूरी हो जाएगी

इस बारे में एनएचआई अधिकारी एके मिश्रा का कहना है कि राजमार्ग के गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर गड्ढों को पूरी तरह से भर दिया गया है,
जल्द ही सड़क की पूरी मरम्मत कराई जा रही है।
एके मिश्रा- एनएचआई अधिकारी

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article