राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

प्राथमिक कृषि साख सहकारी के सहायक समिति रसेना प्रबंधक चंद्रशेखर ढिमोले को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में प्रशासक कृषि साख समिति रसेना द्वारा 15 जुलाई 2023 को जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन सागर संभाग के प्रकरण में आरोपी चंद्रशेखर ढिमोले सहायक समिति प्रबंधक रचना के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पत्र विशेष न्यायालय सागर में प्रस्तुत किया गया था जिसमें आरोपी के विरुद्ध नियम अनुसार निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए थे इसके बाद 7 जुलाई 2023 को पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन सागर संभाग के द्वारा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार निलंबन की कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए जिसके परिपालन में चालान प्रस्तुत होने से चंद्रशेखर ढिमोले सहायक समिति प्रबंधक रसेना को सेवा शर्तें अधिनियम के तहत निलंबित किया जाता है।
उक्त आदेश 1 एक माह बीत जाने के बाद भी आदेश का पालन नहीं हुआ और सहायक समिति लगातार समिति का संचालन कर रहे हैं।
