भिंड ज़िला के मौ में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद की घेराबंदी कर सौंपा ज्ञापन | New India Times

आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

भिंड ज़िला के मौ में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद की घेराबंदी कर सौंपा ज्ञापन | New India Times

मौ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रतिनिधि एवं पार्षद प्रतिनिधि संजीव यादव के नेतृत्व में नगर परिषद की जन समस्याओं को लेकर घेराबंदी कर तहसीलदार मौ को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर की साफ सफाई, खुदी पड़ी सड़क, अवैध रास्तें खुलवाए जाने एवं अवैध वसूली रोकने, नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, सब्जी मंडी को नवीन दुकानों में लगवाए जाने, एवं पुराने कर्मचारियों को अवैध तरीके से बिना नोटिस के हटाकर नए कर्मचारी लगाए गए हैं उनकी जांच की जाए एवं पुराने कर्मचारियों को पुनः नगर परिषद में रखा जाए, और नगर हितेषी तमाम समस्याओं को इस ज्ञापन में रखा गया।

ज्ञापन देने वालों में जिला पंचायत सदस्य केशव देसाई, रेखा बसेडिया जी, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष राजीव कौशिक, देवाशीष जरिया, गोहद ब्लॉक अध्यक्ष आशीष गुर्जर, प्रदीप यादव, डॉ रणवीर सिंह यादव, केदार कौशल, डॉ धर्मवीर दिनकर, धर्मेंद्र बाबा, सोनपाल यादव पार्षद, जागेश सिंह यादव, राजेंद्र सिंह, रवि सिंह कुशवाह, अवधेश प्रजापति, मनोहर सिंह गौर,दिनेश राठौर,आलोक मिश्रा,विक्की यादव,इकबाल खान, जाहिद खान इरशाद खान, समीर खान मनीष यादव, सुरजीत यादव, उमेश यादव, राजा खान सेवादल अध्यक्ष आलोक मिश्रा, कल्लू गुर्जर सैकड़ों की तादात में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.