मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस चौकी डूंगरिया ग्राम पंचायत कोल्हिया नशे में चूर पति-पत्नी में कहा सुनी हुई जिसके चलते पति-पत्नी का विवाद हुआ। बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया पुलिस द्वारा मृतिका योगिता धुर्वे उम्र 30 साल निवासी ग्राम पंचायत कोल्हिया जिसकी हत्या उसके पति द्वारा सर पर फावड़ा मारकर कर दी गई। आरोपी को पुलिस ने दस्तयाब कर पूछताछ की तो आरोपी द्वारा अपना जुर्म कुबूल कर लिया आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने 302 का मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस को चंद घंटों में ही सफलता हाथ लगी और आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी संजय सोनवानी एएसआई मनीष बडोनिया पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।
