राशन वितरण में लापरवाही का आरोप, जनता ने एसडीएम कार्यालय में की शिकायत, विरोध करने पर हुई मारपीट | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

राशन वितरण में लापरवाही का आरोप, जनता ने एसडीएम कार्यालय में की शिकायत, विरोध करने पर हुई मारपीट | New India Times

जुन्नारदेव जनपद मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत दातलावादी स्थानी वासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सोसायटी संचालक द्वारा दो बार अंगूठा लगवा कर 1 माह का राशन दिया जा रहा है। राशन संचालक द्वारा राशन कमतौल कर हितग्राहियों को दिया जा रहा है जिसकी शिकायत करते हुए आज बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एसडीएम कार्यालय पहुंचकर निराकरण की गुहार लगाई एवं ज्ञापन सौंपकर बताया कि राशन वितरण में लगातार संचालक द्वारा लापरवाही की जा रही है।

राशन वितरण में लापरवाही का आरोप, जनता ने एसडीएम कार्यालय में की शिकायत, विरोध करने पर हुई मारपीट | New India Times

जब ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध किया गया तो संचालक द्वारा हितग्राहियों से लड़ाई करनी शुरू कर दी साथ ही आला अधिकारी से मेरी शिकायत कर दो मेरा कुछ नहीं होने वाला ऐसा ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया गया है इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय वासी निराकरण की गुहार लगाई है और राशन वितरण में हो रही लापरवाही पर नकेल कसने की मांग की है।

खाद अधिकारी राघवेंद्र सर,
मामला जांच में है जांच की जा रही है।

By nit