भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज सोमानी ने आगामी संगठनात्मक कार्यों को लेकर जिले की सात विधानसभाओं के प्रभारी एवं सह प्रभारी किये नियुक्त | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज सोमानी ने आगामी संगठनात्मक कार्यों को लेकर जिले की सात विधानसभाओं के प्रभारी एवं सह प्रभारी किये नियुक्त | New India Times

भारतीय जनता पार्टी जिला प्रभारी श्री श्याम बंसल की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज सोमानी ने आगामी संगठनात्मक कार्यों को लेकर जिले की सात विधानसभाओं के प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि गंघवानी विधानसभा प्रभारी पूर्व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभु राठौर, धार विधानसभा प्रभारी पूर्व मेला तीर्थ प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह चाचू बना,बदनावर विधानसभा प्रभारी भाजपा नेता श्री अशोक जैन, धरमपुरी विधानसभा प्रभारी पूर्व जिला महामंत्री श्री श्याम नायक व सह प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत मंडलोई, मनावर विधानसभा प्रभारी किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री दिलीप पटोंदिया, सह प्रभारी श्री ईश्वर कटारा, कुक्षी विधानसभा प्रभारी पूर्व युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष श्री नीलेश भारती, सह प्रभारी जिला उपाध्यक्ष श्री सौरभ शर्मा(काका), सरदारपुर विधानसभा प्रभारी श्री वीरेंद्र बघेल, सह प्रभारी पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कल्याण सिंह पटेल को बनाया गया है।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article