निजी कृषी भूमी के अवैध सरकारी आबंटन के विरोध में बंजारा समाज ने निकाला मोर्चा | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

निजी कृषी भूमी के अवैध सरकारी आबंटन के विरोध में बंजारा समाज ने निकाला मोर्चा | New India Times

पूरे महाराष्ट्र के विभिन्न तहसीलों में राज्य सरकार द्वारा गोर बंजारा समाज के पुश्तैनी किसानों से उनकी जमीने हड़पने की साज़िश की जा रही है जिसे हम कतई सफ़ल नहीं होने देंगे अगर इसी प्रकार से बंजारा समाज पर अन्याय अत्याचार होता रहा तो आनेवाले समय में हम सरकार को उखाड़ फेकेंगे ऐसी चेतावनी देते हुए बंजारा ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत राठोड़ ने मंत्री गिरीश महाजन के गृह नगर जामनेर मे मोर्चा को संबोधित किया ! कहा कि मांडवा दीगर मे 2100 एकड़ कृषी जमीन को सरकार ने देवस्थान ट्रस्ट को दे दिया जिसके कारण बंजारा समाज के स्थानीय किसान भूमिहीन हो गए ! लिहा तांडा मे 150 एकड़ जमीन किसी तालाब के लिए आबंटित की लेकिन 8 साल से कुछ नहीं हो सका ! ग्राम बोडरी ब्लॉक चालीसगांव मे 80 साल के मासूम बंजारा किसान के परिवार पर डकैती के झूठे मामले दर्ज किए गए जिन्हे सरकार को वापिस लेना होगा ! तांडा बस्ती सुधार योजना से एक रुपए का फंड जिले को नही मिल सका है जिसके चलते तांडो का बुनियादी विकास ठप है इस योजना का निधी कहां गया ? तमाम समस्याओ को लेकर बंजारा ब्रिगेड की ओर से सूबे मे जगह जगह पर आंदोलन किए जा रहे है ! आंदोलन मे पोहरादेवी मंदिर देवस्थान के राष्ट्रीय प्रचारक संत श्री रमेश बापू जी महाराज , एडवोकेट भरत पवार , विनोद चव्हाण , राहुल राठोड़ , कैलास जाधव , रोहन राठोड़ , जगदीश जाधव , उमेश राठोड़ समेत पदाधिकारी शामिल हुए ! वाकी सड़क के नुक्कड़ पर आयोजित इस सभा के लिए हजारो लोग पधारे थे ! ज्ञात हो कि बीते छह टर्म से राज्य की विधानभवन मे जामनेर की कयादत कर रहे गिरीश महाजन के इस निर्वाचन क्षेत्र मे कुल 40 गांव ऐसे है जिनमे बंजारा समाज के शत प्रतिशत वोटर है ! कुल मतदाताओ मे यह तबका दूसरे नंबर पर विराजित है ! आज भी बुनियादी सुविधाओ जैसे कि सड़के , स्वास्थ , स्कूल को लेकर तांडो की स्थिती काफी अच्छी नही है ! आंदोलन के माध्यम से बंजारा समाज ने सरकार पर जो ताबड़तोड़ सवाल दागे है उनसे विकास से कोसो दूर हाशिए पर रखे गए अन्य सामाजिक तबको के भीतर लोकतंत्र पर विश्वास बढ़ा है !

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article