विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन एवं विवेक निरंजन खेल एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में पतंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, पतंग एवं फैशन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन एवं विवेक निरंजन खेल एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में पतंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, पतंग एवं फैशन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी | New India Times

गुलाम गौस खां पार्क बॉलीवॉल कोर्ट के पास दतिया गेट बाहर विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन एवं विवेक निरंजन खेल एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी संघर्ष सेवा समिति अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी, विशिष्ट अतिथि तुलसीराम पांडेय, शहर कोतवाल विशिष्ट अतिथि जुगल किशोर कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि अखलाक मकरानी पार्षद, विशिष्ट अतिथि मधुकर निरंजन “दादा”, विशिष्ट अतिथि विकास पटेल अवध फ़ूड, विशिष्ट अतिथि सौरभ मिश्रा मीडिया प्रभारी रहे।

विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन एवं विवेक निरंजन खेल एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में पतंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, पतंग एवं फैशन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी | New India Times

समाजसेवी संदीप सरावगी एवं शहर कोतवाली थानाध्यक्ष तुलसीराम पांडेय ने पतंग उड़ाकर पतंगबाजी की रस्म अदायगी कर कार्यक्रम की शुरुआत की। समाजसेवी संदीप सरावगी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पतंग अपनी संस्कृति की विशेषता ही नहीं, अपितु आदर्श व्यक्तित्व का संदेश भी देता है। पतंग से जीवन जीने की कला सीखी जा सकती है। पतंग का आशय है, अपार संतुलन, नियमबद्ध नियंत्रण, सफल होने का आक्रामक जोश और परिस्थितियों के अनुकूल होने का अद्भुत समन्वय। यह आक्रामक एवं जोशीले व्यक्तित्व की भी प्रतीक है। पतंग का कन्ना संतुलन की कला सिखाता है। कन्ना बांधने में थोड़ी-सी लापरवाही होने पर सही संतुलन नहीं रह पाता। इसी तरह जीवन और व्यक्तित्व में भी संतुलन न होने पर जीवन गोते खाने लगता है।

विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन एवं विवेक निरंजन खेल एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में पतंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, पतंग एवं फैशन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी | New India Times

पतंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मो. शाहरुख, द्वितीय स्थान हैदर एवं रुद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फैशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जगदीश पतंग बाज, द्वितीय स्थान शालू एवं अभिषेक कनौजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जीते गए विजेताओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर अखलाक मकरानी पार्षद, नफीस मकरानी, आशिफ मकरानी, राजकुमार प्रजापति, राजेश पटेल एवं संघर्ष सेवा समिति से जिलाध्यक्ष अजय राय, राकेश अहिरवार, बसंत गुप्ता महेंद्र रायकवार आदि सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामकिशन निरंजन, अवधेश निरंजन द्वारा एवं आभार राजेश पटेल, पवन सरावगी द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.