बे मौसम बारिश में ओवरब्रिज पर जलभराव, आवागमन में परेशानी — निकासी व्यवस्था नदारद | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बे मौसम बारिश में ओवरब्रिज पर जलभराव, आवागमन में परेशानी — निकासी व्यवस्था नदारद | New India Times

जुन्नारदेव में नवनिर्मित ओवरब्रिज पर बे मौसम बारिश के बाद एक बड़ी कमी सामने आई है। चर्च तिराहा से ओवरब्रिज की ओर आते समय पुल पर पानी जमा हो रहा है। अभी तो गर्मी का मौसम शुरू ही हुआ है, और हल्की बारिश में ही जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे साफ है कि यहां पानी निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है।

आगामी महीनों में जब बारिश का मौसम शुरू होगा, तब स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। इस समस्या के कारण आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, वाहनों के गुजरने से गंदा पानी उछलकर राहगीरों को परेशान कर रहा है।

यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान दिया जाए और बारिश से पहले उचित निकासी व्यवस्था की जाए, तो आने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article