मासूम अनिका के इलाज के लिए मेघनगर में मुस्लिम समाज की मिसाल, जुम्मे की नमाज़ के बाद दुआओं के साथ जुटाए हजारों रुपये | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मासूम अनिका के इलाज के लिए मेघनगर में मुस्लिम समाज की मिसाल, जुम्मे की नमाज़ के बाद दुआओं के साथ जुटाए हजारों रुपये | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में मुस्लिम समाज द्वारा जुम्मे की नमाज के बाद इंदौर के शर्मा परिवार की मासूम बेटी के इलाज के लिए आर्थिक मदद का सार्वजनिक ऐलान किया गया था।

इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू परिवार की बेटी के इलाज और उसके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआएं मांगीं और खुले मन से आर्थिक सहयोग भी किया।

ज्ञात हो कि इंदौर निवासी प्रवीण शर्मा और सरिता शर्मा की 2 वर्षीय बेटी अनिका शर्मा को एसएमए टाइप-2 जैसी गंभीर बीमारी हो गई है। इस बीमारी के इलाज के लिए भारी खर्च की आवश्यकता है।

इलाज के लिए लगभग 9 करोड़ रुपये की जरूरत है, जो एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार के लिए जुटा पाना संभव नहीं है। अपनी बेटी के इलाज के लिए माता-पिता विभिन्न स्थानों पर जाकर सभी धर्मों के लोगों से आर्थिक मदद की अपील कर रहे हैं।

देशभर में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित सभी धर्मों के लोग मानवता के आधार पर सहयोग कर रहे हैं और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रहे हैं। इसी क्रम में मेघनगर में मुस्लिम समाज द्वारा भी बच्ची के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

मुस्लिम समाज के लोगों ने मिलकर कुल 21,786 रुपये की राशि एकत्रित कर शर्मा परिवार को भेंट की।

मुस्लिम समाज के सदर सलीम शेरानी ने बताया कि यह राशि मात्र 10 मिनट में एकत्रित की गई। इस पहल का उद्देश्य पुण्य कार्य के साथ-साथ देश में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करना है।

इस अवसर पर नयापुरा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज रिजवान साहब, हाजी सिद्दीकी बिल्ला, असलम भाई शेरानी, गफ्फार भाई शेरानी, जियाउल हक कादरी, इमरान मकरानी, निसार शेरानी, माशूक अली, अरमान खान, मुबारिक मनिहार, सोहेल शेरानी, शेरू भाई मनिहार, जाकिर खान, आजम मनिहार, भय्यु, सलमान शेरानी, शोएब खान, अदनान, तौकीर खान, इस्माइल मिरगाह, अकबर चाचा, सयदुद्दीन चाचा, इरफान शेरानी, शोएब शेरानी, अय्यूम भाई शिशगर, अशफाक शेरानी, इम्तियाज शेरानी, शाहरुख शेरानी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।

मुस्लिम समाज द्वारा एकत्रित की गई सहायता राशि लेने के लिए अनिका शर्मा अपने माता-पिता प्रवीण शर्मा और सरिता शर्मा के साथ नयापुरा मोहल्ले की मस्जिद में उपस्थित रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article