श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र),NIT:

श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा | New India Times

अमानगंज नगर के शाला चोपड़ा स्थान में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ स्वर्गीय श्री धर दयाल सक्सेना एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती अवध रानी की पावन स्मृति में पंचमुखी हनुमान जी की भव्य प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंधरखुआ वाली माई मरही की दिव्य प्रेरणा से उनके सुपुत्र श्री दिनेश सक्सेना द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन-अर्चन और हवन यज्ञ के साथ हुआ, जिसमें विद्वान ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार से संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान हो उठा, साथ ही मूर्ति प्रतिष्ठित होने के पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हजारों भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। माता-पिता की स्मृति में किए गए इस पुनीत कार्य की पूरे नगर में सराहना हो रही है। जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों के बीच संपन्न हुए इस आयोजन ने शाला चोपड़ा क्षेत्र को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया, जहाँ देर शाम तक श्रद्धालुओं के पहुँचने का सिलसिला जारी रहा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article