धूमधाम से मनाई गई भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती, जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की दिलाई शपथ | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

धूमधाम से मनाई गई भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती, जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की दिलाई शपथ | New India Times

राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की 147वीं जयन्ती जनपद मथुरा में उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट स्वच्छ वाटिका में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सरदार बल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने 11 बच्चों को पुरुस्कृत कर सम्मानित किया तथा सभी को जूते दिए। सभी बच्चों द्वारा सरदार पटेल जयंती के अवसर पर 5 किलो मीटर दौड़ पूरी की गई। श्री खरे ने सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाए जाने के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा ‘‘मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वंय को समर्पित करुंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं। जिला स्तरीय राष्ट्रीय एकता रन का आयोजन पुलिस लाइन मथुरा से सेठ बी.एन.पोद्दार इंटर कॉलेज मथुरा तक किया गया। रन फार यूनिटी को हरी झंडी जिलाधिकारी मथुरा श्री पुलकित खरे ने दिखाई। नेहरू युवा केंद्र मथुरा द्वारा जनपद के 121 गांव में भी एकता रन का आयोजन किया जा रहा है l कार्यक्रम में जिला विध्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा, जिला खेल अधिकारी राकेश कुमार यादव, बृषभान गोस्वामी विभिन्न विध्यालय के अध्यापक मौजूद थे।
               

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article