जर्जर पंचायत भवन ध्वस्त, जल जीवन मिशन अमृत योजना 2.0 के लिए भूमि हस्तांतरित | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

New India times

सिद्धार्थनगर जनपद की तहसील इटवा अंतर्गत नगर पंचायत इटवा के वार्ड नंबर 16 अटल नगर स्थित ग्राम इटवा तप्पा-कोट में प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। गाटा संख्या 945/0.076 हेक्टेयर बंजर भूमि पर बने जर्जर पंचायत भवन को तहसील प्रशासन की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार इटवा श्री अजय कुमार मौर्य, हल्का लेखपाल सच्चिदानंद मिश्र, पुलिस बल तथा नगर पंचायत इटवा की टीम मौके पर मौजूद रही। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच भवन को गिराकर संबंधित भूमि को जल जीवन मिशन अमृत योजना 2.0 के निर्माण कार्य हेतु कॉन्ट्रेक्टर श्री प्रज्वल तिवारी को सुपुर्द कर दिया।

बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर जलापूर्ति एवं पेयजल से जुड़ी योजनाओं के तहत निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुटी रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article