ग्वालियर को मिली 74 करोड़ 95 लाख रुपए लागत के विकास कार्यों की सौगात | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर को मिली 74 करोड़ 95 लाख रुपए लागत के विकास कार्यों की सौगात | New India Times

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नवीन जिला पंचायत भवन, नवीन राजस्व भवन और वीर सावरकर सरोवर जीर्णोद्धार व म्यूज़िकल फाउंटेन का वर्चुअल लोकार्पण किया है। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने वर्चुअल रूप से लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता की। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया यहाँ कलेक्ट्रेट-सिरोल मार्ग पर नवीन जिला पंचायत भवन परिसर में आयोजित लोकार्पण समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत प्रशासकीय समिति की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव, लघु उद्योग विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती इमरती देवी व बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल व जिला पंचायत प्रशासकीय समिति के उपाध्यक्ष शांति शरण गौतम सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामय उपस्थिति में विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ। प्रदेश के राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भी इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article