राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पंडित ब्रजकिशोर पटेरिया देवरी की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों का ग्राम पंचायत कंजेरा के टोला ग्राम नंदना में द्वितीय दिवस पर साफ सफाई का कार्य किया गया। शासकीय प्राथमिक शाला नंदना के प्रधानाध्यापक श्री हरि शंकर ढिमोले जी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को सफाई कार्य हेतु निर्देशन दिए एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने स्वयंसेवकों के समूह बनाकर साफ सफाई एवं पेड़ के चारों ओर कंकड़ पत्थर द्वारा चबूतरा का निर्माण करवाया। छात्रा इकाई से एक समूह ने आंगनवाडी केंद्र में जाकर बच्चों को पढ़ाया। सफाई कार्य में कार्यक्रम अधिकारी अंजू पाठक, संतोष तिवारी, सहित प्रतिभा पांडे, नीलम सोनी, खुशबू मिश्रा, सुनील दुबे, जितेंद्र भटेले योगेंद्र राजपूत, प्रशांत साहू, भगवतशरण सेन, कपिल सोनी, आशुतोष उपाध्याय, नौशाद खान, रुकमन सेन एवं मुन्ना राय ने सहयोग प्रदान किया. ग्राम वासियों ने स्थल पर आकर छात्र-छात्राओं की कार्य की सराहना की.
