जनता कानून व्यवस्था व विकास के नाम पर करेगी मतदान: पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जनता कानून व्यवस्था व विकास के नाम पर करेगी मतदान: पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर | New India Times

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बाड़ी के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता जसवंत सिंह गुर्जर ने छपरौली विधानसभा में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया तथा सहेंद्र सिंह रमाला को विजई बनाने की अपील की। भाजपा संगठन की ओर से जसवंत सिंह गुर्जर को खेरागढ़ एवं बागपत के छपरौली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जहां दर्जनों गांवों में मतदाताओंं से घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा गया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक गुर्जर ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने भारत केे मानचित्र पर एक विशेष मुकाम हासिल किया है। जिसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। आजादी केे बाद इन दिनों उत्तर प्रदेश में विकास की एक नई इबादत रखी है। जंगलराज समाप्त किया है। तथा कुछ राजनैतिक दलों ने जिन माफियाओं को बढ़ाया वे आज सलाखों के पीछे हैं। महिलाएं बेखौफ आ जा रही हैं। कोविड काल में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों का अनुसरण अन्य राज्योंं ने भी किया तथा प्रबंधन की तारीफ की। रोजगार के सर्वाधिक अवसर भाजपा सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए। छपरौली की ग्राम पंचायत इसोपुर, टील एवंं बोडा में राजेंद्र प्रधान, विक्की प्रधान, सुरेश प्रधान, धर्मवीर सिंह, अविनाश शर्मा, रजनीश तिवारी, अर्जुन कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article