अभियोजन अधिकारियों की संभागीय कार्याशाला का हुआ आयोजन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

अभियोजन अधिकारियों की संभागीय कार्याशाला का हुआ आयोजन | New India Times

लोक अभियोजन म.प्र. भोपाल के तत्‍वाधान में संचालक लोक अभियोजन म.प्र.श्री अन्‍वेष मंगलम के मार्गदर्शन में संभाग के अभियोजन अधिकारियों की एक दिवसीय संभागीय विधिक कार्यशाला का आयोजन होटल पलाश रेसिडेंसी टी.टी नगर में प्रात: 10:30 से 05:00 तक प्रभारी उपसंचालक /जिला अभियोजन अधिकारी श्री राजेन्द्र उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का उद्धघाटन माननीय जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश महोदया श्रीमती गिरिवाला सिंह एवं पुलिस कमिश्‍नर श्री मकरंद देवउस्‍कर द्वारा किया गया।
उक्‍त कार्यशाला में अपर जिला न्‍यायाधीश श्री धर्मेन्‍द्र टाडा ने न्‍यायालयीन विचारण में आने वाली समस्‍यो एवं साक्ष्‍य अधिनियम के संबंध में,  एडि. एस.पी. स्‍टेट सायबर श्री वैभव श्रीवास्‍तव ने इलेक्‍ट्रॉनिक साक्ष्‍य तथा सायबर फ्रॉड के संबंध में विस्‍त़त जानकारी दी। अन्‍य व्‍याख्‍यान डॉ. श्री एन.के. थापक कुलपति एल.एन.सी.टी. विश्‍वविद्यालय एवं म.प्र. मेडिको लीगल के संचालक डॉ. अशोक शर्मा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में भोपाल कलेक्‍टर श्री अविनाश लवानिया ने प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र वितरित कर उन्‍हें सम्‍मानित किया। कार्यशाला में प्रभारी संयुक्‍त संचालक लोक अभियोजन म.प्र. श्री अजय सिंह भँवर , अति. डीपीओ श्री टी.पी. गौतम, श्रीमती वंदना परते, एडीपीओ श्रीमती हेमलता कुशवाहा, श्रीमती सुधाविजय सिंह भदौरिया, सुश्री दिव्‍या शुक्‍ला , श्री आशीष त्‍गायी , श्री आशीष दुबे श्री मनोज त्रिपाठी, श्री नीरेन्‍द्र शर्मा , लोक अभियोजक भोपाल श्री पी.एन. राजपूत, अपर लोक अभियोजक सुश्री प्रीति श्रीवास्‍तव , श्री सतीश सिमैया, श्रीमती अंबिका सोनी एवं संभाग के अन्‍य जिले विदिशा , राजगढ, रायसेन एवं सीहोर के अभियोजन अधिकारीगण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के अंत मे प्रभारी उपसंचालक भोपाल श्री राजेन्द्र उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article