मेघनगर नगर परिषद ने आजादी अमृत महोत्सव अभियान मे सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर नगर परिषद ने आजादी अमृत महोत्सव अभियान मे सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान | New India Times

आज़ादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत नगर परिषद मेघनगर ने दिनांक 27 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2021 तक आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया. इस महोत्सव में नागरिकों एवं अपशिष्ट उद्यमियों, अपशिष्ट से निर्मित आर्ट एवं बर्तन बैंक की प्रदर्शनी, RWA /मोहल्ला समिति, स्वसहायता समूहों, रैग – पीकर नवाचार/ सर्वोत्तम कार्य उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम में सम्मिलित सभी नागरिकों एवं स्टाफ को स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता अभियान में सहयोग दिया जिसमे उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफ़ाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया.
उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विकास डावर, एस आई रावत, सहायक लेखापाल श्री प्रवीन ठाकुर, स्टोर कीपर सुनील डामोर, योजना प्रभारी दिनेश हटीला, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री लोकेंद्र हटीला आदि निकाय कर्मचारीगण उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article