मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आल इंडिया पयाम ए इंसानियत सोसाइटी कि बुरहानपुर यूनिट के अध्यक्ष हजरत मौलाना असरार उल्लाह नदवी ने बताया कि बुरहानपुर इकाई के माध्यम से जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में आज 3 अक्टूबर 2021 को भर्ती मरीजों और उनके सहायकों को भोजन के 175 पैकेट वितरित किए गए। विगत सप्ताह से संस्था ने अपना यह कार्यक्रम प्रारंभ किया है। इस अवसर पर हज़रत मौलाना असरार उल्लाह नदवी, जमील साहब, सैय्यद इसहाक अली, मौलाना शोएब साहब, अब्दुल हफीज़ साहब, सलमान भाई, कमरुद्दीन, इमरान भाई फ्रूट वाले, मोहम्मद मुस्तकीम साहब, बुरहानुद्दीन, मोहम्मद इमरान भाई ब्लडडोनर सहित गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।
