जलगांव के राज्य भूगोल विशेषज्ञ फिरोज उस्मान शाह शिक्षा विभाग द्वारा हुए सम्मानित | New India Times

लियाक़त शाह, मुंबई/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जलगांव के राज्य भूगोल विशेषज्ञ फिरोज उस्मान शाह शिक्षा विभाग द्वारा हुए सम्मानित | New India Times

कोरोना जैसी घातक महामारी के चलते शिक्षा, अध्यापन और छात्र-छात्राओं एक दूसरे से अलग कर दिया था. छात्रों और उनके शैक्षणिक नुकसान को ध्यान में रखते हुए बृहंमुम्बई म्युनिसिपल कार्पोरेशन ने राज्य स्तर पर एक ऑनलाइन लाइव यूट्यूब स्ट्रीमिंग व्याख्यान आयोजित किया था. जिसमें उनके संबंधित विषयों के विशेषज्ञों को पढ़ाने के लिए आमंत्रित किया गया था. जिसमें जलगांव के राज्य भूगोल विशेषज्ञ फिरोज उस्मान शाह को इस ऑनलाइन यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया था. उन्होंने ऑनलाइन के माध्यम से छात्रों को शिक्षित किया और छात्र घर पर रहने के बावजूद भूगोल विषय का ज्ञान प्राप्त किया. शाह सर पिछले कुछ समय से मुंबई में रह रहे हैं और मलाड की बीएमसी हाई स्कूल में शिक्षक के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं. पिछले साल सितंबर से उनके राज्य स्तर पर ऑनलाइन लाइव लेक्चर आयोजित किए जा रहे हैं जिसके कारण शिक्षा और छात्रों के बीच कोई दूरी न हो. हाल ही में गुरुवार को मुंबई के इमाम बाड़ा म्यूनिसिपल हाई स्कूल में उनको “रिसेप्शन एंड रिकग्निशन टीचिंग सर्विसेज” अवार्ड से सम्मानित किया गया. फिरोज शाह सर को उप शिक्षा अधिकारी ममता राव के हाथों प्रमाणपत्र और ट्राफी दी गई. कार्यक्रम में उच्च माध्यमिक शिक्षा अधीक्षक मुख्तार शाह, समूह अधिकारी नसरीन आरजू, इमाम बाडा हाई स्कूल मुंबई के प्राचार्य अहमद शाह सर उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article