स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में हुआ बीकॉम कंप्यूटर का उद्घाटन, पहले ही दिन 42 छात्रों ने लिया प्रवेश | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में हुआ बीकॉम कंप्यूटर का उद्घाटन, पहले ही दिन 42 छात्रों ने लिया प्रवेश | New India Times

जनपद के स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में इस वर्ष बीकॉम कंप्यूटर का नवीन पाठ्यक्रम खोला गया जिसका उद्घाटन स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा किया गया। स्वामी जी ने स्वस्तिवाचन के मध्य नारियल फोड़कर और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके इस पाठ्यक्रम का उद्घाटन किया। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय द्वारा 60 सीटें आवंटित की गई हैं। आज पहले ही दिन 42 छात्रों ने प्रवेश ले लिया। इस पाठ्यक्रम की ये विशेषता है कि इसमें छात्र को स्वावलंबी बनाने के लिए कॉमर्स के साथ-साथ कंप्यूटर पर आधारित अनेक विषय भी पढ़ाए जाएंगे। मुख्य रूप से कंप्यूटर के प्रयोग, विंडो सिस्टम, एमएस ऑफिस, इंटरनेट एंड वर्ल्ड वाइड वेब, ई-कॉमर्स, एम कॉमर्स आदि उपयोगी विषयों को भी पढ़ाया जाएगा। जनपद में एकमात्र एसएस कॉलेज ही ऐसा कॉलेज है जिसमें बीकॉम कंप्यूटर कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सचिव डॉक्टर ए के मिश्रा, प्राचार्य डॉ अनुराग अग्रवाल, गणित विभागाध्यक्ष डॉ हरीश चंद्र श्रीवास्तव, वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ देवेंद्र सिंह, डॉक्टर के के वर्मा, डॉ गौरव सक्सेना, डॉक्टर संतोष प्रताप सिंह, डॉक्टर अजय वर्मा, डॉक्टर सचिन खन्ना, जागृति गुप्ता, बृजलाली, अपर्णा त्रिपाठी, डॉ प्रभात शुक्ला, डॉ बरखा सक्सेना, अतुल मेहरोत्रा आदिअनेक शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article