भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल में संक्रमित महिला से वार्ड बाॅय द्वारा किये गए दुष्कर्म की जानकारी दबाने को लेकर विधायक आरिफ मसूद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल में संक्रमित महिला से वार्ड बाॅय द्वारा किये गए दुष्कर्म की जानकारी दबाने को लेकर विधायक आरिफ मसूद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र | New India Times

भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल में संक्रमित महिला से वार्ड बाॅय द्वारा किये गए दुष्कर्म की जानकारी दबाने को लेकर विधायक आरिफ मसूद ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख कर थाना प्रभारी निशातपुरा एवं अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने ने अपने पत्र में लिखा है कि यह पत्र अत्यंत व्यथित मन से लिख रहा हूँ, आज सुबह दैनिक भास्कर के मुख्य पृष्ठ की खबर “भोपाल मेमोरियल अस्पताल में संक्रमित महिला से वार्ड बॉय ने किया दुष्कर्म” जिसको पढ़कर मन बहुत दुःखी है. ऐसे समय जहाँ म.प्र. में कोरोना काल से मौतों के आकड़े लगातार बढ़ रहे हैं, पूरे प्रदेश में त्राही त्राही मची है, जहाँ लोग अपने जीवन को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हों ऐसी परिस्थितियों में इस तरह की खबर आना मन को विचलित कर देती है। इस तरह की घटना को अस्पताल प्रबंधन द्वारा पीड़िता के परिवार को दुष्कर्म की सूचना ना देते हुए पीड़िता की मृत्यु उपरांत अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकोल के तहत करा दिया गया। इसी तरह पुलिस को जब संपूर्ण मामले की जानकारी थी तो उन्होंने क्यों पीड़िता के परिवार को सूचित नहीं किया? निश्चित ही पुलिस के इस रवैये से आरोपी को न्यायालय में लाभ मिलेगा जिससे आने वाले समय में इस तरह की घटनाओं की बढ़ोत्तरी होगी। अतः मेरा आपसे आग्रह है कि तत्काल थाना प्रभारी निशातपुरा एवं अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें जिससे की भविष्य में कभी भी इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो। मुझे उम्मीद है इस हृदय विदारक घटना को जानकर आपको भी उतना ही दुःख होगा जितना की पीड़िता के परिजन को हुआ होगा। घटना को दबाने वालों पर शीघ्र कड़ी कार्यवाही करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article