खबर प्रकाशित करने से आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मी ने पत्रकार को गाली-गलौज कर दी धमकी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

खबर प्रकाशित करने से आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मी ने पत्रकार को गाली-गलौज कर दी धमकी | New India Times

जबल धुर्वे प्राइम्स टीवी न्यूज नवेगांव संवाददाता को ग्रामीणों द्वारा सूचना प्राप्त हुई की आरोग्यम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरेलीपार पर मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है, डॉक्टर और कार्यकर्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित नहीं रहते जिसे कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. तो प्राइम्स टीवी न्यूज नवेगांव संवाददाता जबलपुर के द्वारा हकीकत की जानकारी हेतु आरोग्यम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरेलीपार 08/05/2021 को रुदल स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा जहाँ ताला लगा हुआ था. इसकी खबर 09/05/2021 पब्लिक एप्स पर तथा स्वास्थ विभाग के बंद होने की खबर प्रकाशित की थी जिसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी राजेश को लगने पर दिनांक 12/05/ 2021 को पत्रकार के घर पहुंचकर पत्रकार को पूछा गया घर में पत्रकार नहीं मिल तो उन्होंने जबल धुर्वे प्राइम्स टीवी न्यूज नवेगांव संवाददाता को मोबाइल नंबर 7693832028 से फोन लगाया और फोन पर खबर प्रकाशित करने की बात कहते हुए पत्रकार को फोन पर गाली गलौच कि और अभद्र व्यवहार भी किया जिसकी रिकॉर्डिंग पत्रकार के जबल धुर्वे प्राइम्स के पास
मोबाइल में मौजूद है.

पत्रकार सच का एक आईना होता है जो जनता की समस्या शासन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करता है और प्रशासन को जागरूक करता है किंतु इस प्रकार से पत्रकार के साथ गाली गलौज करना कर्मचारियों को शोभा नहीं देता. इस मामले की लिखित शिकायत थाना नवेगांव पर पत्रकार साथियों के द्वारा एक लिखित आवेदन स्वास्थ्य कार्यकर्ता के विरुद्ध दिया गया है और स्वास्थ्य कार्यकर्ता पर उचित कार्यवाही की मांग की गई है.

इनका कहना हैं

राजेश नाम का कोई कार्यकर्ता बरेली पार में कार्यरत नहीं है: एस.के. सिंह बीएमओ, जुन्नारदेव.

फोन से संपर्क किया गया किंतु फोन रिसीव नहीं किया: सीएमएचओ गिरीश चौरसिया, छिंदवाड़ा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.