'रोको-टोको कोरोना भगाओं अभियान' के तहत रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक | New India Times

गुलशन परूथी, दतिया (मप्र), NIT:

'रोको-टोको कोरोना भगाओं अभियान' के तहत रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक | New India Times

कोरोना संक्रमण को रोकने एवं लोगों को कोरोना से बचाव हेतु मास्क लगाये जाने हेतु कलेक्टर श्री संजय कुमार के निर्देशन में मंगलवार को दतिया जिले में संचालित रोको-टोको कोरोना भगाओ अभियान के तहत मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में कार्यरत महिलाओं द्वारा रैली निकाली गई। रैली सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए पुरानी कलेक्ट्रेट से प्रारंभ की गई और राजगढ़ चैराहा होते हुए वापस पुरानी कलेक्ट्रेट पर समाप्त हुई। रैली में आमजन को संदेश दिया गया कि दो गज दूरी मास्क है जरूरी, जब तक दवाई नहीं तब तक ढ़िलाई नहीं। इस दौरान लोगों को मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने तथा हाथों को सेनेटाईज करने की सलाह दी गई साथ ही ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं को शपथ भी दिलाई गई और बगैर मास्क लगाए लोगों को रौली के दौरान मास्क का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धनंजय मिश्रा, म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला दतिया की जिला प्रबंधक श्रीमती संतमती खलको सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाएं उपस्थित रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article