पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में बीएसएफ का 56वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन के दौरान भारत सरकार द्वारा निर्देशित COVID19 के दिशा-निर्देशों के अनुपालन का विशेष ध्यान रखा गया। सीमा सुरक्षा बल अकादमी के समस्त अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने आयोजन में बढ-चढकर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रामअवतार महानिरिक्षक/संयुक्त निदेशक सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर ने अजेय प्रहरी शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र चढाकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद क्वार्टर गार्ड पर सेरेमोनियल गार्ड द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई।
श्री रामअवतार, महानिरिक्षक/संयुक्त निदेशक अकादमी ने कार्मिकों को संबोधित करते हुए समस्त बीएसएफ कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों को सी.सु. बल स्थापना दिवस की हार्दिक शुभाकामनाएं दी और कहा कि बीएसएफ आज सीमाओं की सुरक्षा से लेकर काउंटर इन्सरजेन्सी, आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी तथा नक्सल विरोधी अभियान तें अपना अहम योगदान दे रही है। पूरी दुनिया के सबसे बडे बॉर्डर गार्डिंग फोर्स का खिताब हासिल करने वाला यह बल, अपने उत्कृष्ट सीमा प्रबंधन के लिए विश्व विख्यात है।
संयुक्त निदेशक अकादमी ने समस्त प्रहरियों एवं प्रशिक्षुओं से अपील की कि देश की सुरक्षा की महती जिम्मेदारी हमारे पास है और जरूरी है कि देशहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की सुरक्षा एवं विकास में हम सभी अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।
