धौलपुर पुलिस ने फायरिंग करने वाले दूसरे आरोपी संजीत को एक सिंगल शॉट राइफल मय 2 जिन्दा कारतूस के किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस ने फायरिंग करने वाले दूसरे आरोपी संजीत को एक सिंगल शॉट राइफल मय 2 जिन्दा कारतूस के किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया है कि पिछले दिनों गांव धीमरी में शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के वायरल वीडियो मामले में मंगलवार को थाना सदर पुलिस ने दूसरे आरोपी संजीत पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम धीमरी थाना सदर जिला धौलपुर को अरुआ नाला से एक सिंगल शॉट राइफल मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया है कि शादी समारोह में शनिवार को हुई हर्ष फायरिंग मामले में हुए वायरल वीडियो में पूर्व में आरोपी कल्ला उर्फ रनवीर उर्फ रिंकू पुत्र राजवीर को गिरफ्तार किया जा चुका है।

By nit