धौलपुर एसडीएम और तहसीलदार ने भूखे पेट लोगों को कराया भोजन, परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज की रसोई ने एक हज़ार से ज्यादा लोगों को दिया भोजन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर एसडीएम और तहसीलदार ने भूखे पेट लोगों को कराया भोजन, परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज की रसोई ने एक हज़ार से ज्यादा लोगों को दिया भोजन | New India Times

अखिल भारतीय एकता ब्राह्मण महासभा की ओर से चल रही सामुदायिक किचन में धौलपुर एसडीएम आशीष श्रीवास्तव और तहसीलदार भूअभिलेख भगवतशरण त्यागी ने भूखे पेट लोगों को भोजन कराया। उन्होंने अपने हाथों से भूखे पेट लोगों को भोजन परोसा और सभी को सोशल डिस्टेंस और बार बार साबुन से हाथ धोने के बारे में बताया। रसोई के पदाधिकारी धनीराम शर्मा व विजय शर्मा आदि ने बताया कि जिला कलक्टर ने निर्देशन में रसोई कई दिनों से संचालित हो रही है। पत्रकार होते हुए भी विजय शर्मा ने सारी व्यवस्थाओं को संभाल रखा है। एसडीएम आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि भूखे पेटों को भोजन खिलाना पुण्य का काम होता है। इस कोरोना महामारी के चलते स्थितियां जब बिगड़ने लगती है तो भामाशाह ही लोग काम आते हैं, इसलिए ध्यान रहे कोई पेट भूखा ना सोने पाए। रसाई के पदाधिकारी धनीराम शर्मा ने कहा कि जब तक प्रशासन निर्देशित करता रहेगा यह रसोई संचालित रहेगी और भूखे बैठे लोगों को भोजन खिलाती रहेगी। एक पत्रकार होते हुए भी विजय शर्मा ने कहा के प्रशासन जो भी हमें निर्देश देगी, हम भोजन लोगों तक पहुंचाते रहेंगे। वैसे भी रसोई के द्वारा सुबह और शाम दोनों समय पैकेट बनाकर लोगों तक पहुंचाई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article